ख्वाब भी ज़िन्दा हो जाते है कभी कभी
अरमान शक्ले बुना करते है कभी कभी
उम्मीदे सच हो जाती है कभी कभी
तुम हमे मिला करते हो जब कभी कभी ...
चान्दनी ज़मी पर उतरा करती है कभी कभी
तुम जो मुस्कुराया करती हो कभी कभी
मौसम करवटे लिया करता है कभी कभी
तुम जो अंगडाइया लिया करती हो कभी कभी
हवाये भी रास्ता भटक जाती है कभी कभी
आंचल जब तुम्हारा लहराता है कभी कभी
लबो पे कुछ और आंखो मे जुदा फसाने होते है
कितनी सफाई से बहाने बनाती हो कभी कभी
लेकिन लफ्ज़ जब तुम्हारी ज़ुबान चूम कर आते है
हर झूठ सच्चा लगने लगता है कभी कभी
कुछ सदिया तन्हा बिताने के बाद यू भी होता है
चन्द लम्हे तुम साथ होते हो कभी कभी
पत्थर से बुत मे कुछ सांसे फूक जाती हो
ज़िन्दगी ज़िन्दा सी लगने लगती है कभी
Tuesday, September 8, 2009
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment