यू हमारे राज़दार बन जाओगे कभी सोचा ना था
इतने गहरे उतर जाओगे कभी सोचा ना था
एक दिल्लगी सी हुई थी मुलाक़ात हमारी
कितनी बातो मे थी वो सारी रात गुज़ारी
मुलाक़ातो के धागे सिलसिले बन जायेंगे
बातो बातो मे हर फासले ढल जायेंगे
आज तुम हमारे अक़्स नज़र आओगे सोचा ना था
हर दिन की तरह रिश्ता भी ढलेगा कभी
मेरा तुम्हारा चेहरा भी बद्लेगा कभी
गर हो सके तो इतना मुमक़िन करना
रिश्तो के हर पल को ज़रा ज़िन्दा रखना
फिर फक़त एक कसक़ सी रह जायेगी
रह रह कर यादो को झुलसायेगी
फिर चन्द अफसाने हमारे ढून्ढते रह जाओगे
एक हाथ नरमी भरा तरसते रह जाओगे
और ज़ेहन को कसमसाते रह जाओगे
यू भी पलके भिगओगे कभी सोचा ना था
बातो बातो मे याद आओगे कभी सोचा ना था
... तुम रग रग मे बस जाओगे कभी सोचा ना था
रंग- ए- लहू बदल जाओगे कभी सोचा ना था
Tuesday, September 8, 2009
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment