तुम आये थे निगाहो मै जला दू उस लम्हे को
पलको की किरचो मे फिर तेरा निशान ना रहे
गुज़रे हुए कल से तेरी हर तस्वीर मिटा दू
आने वाले कल मे तेरी कोई दास्तान ना रहे
तेरे खयाल गुज़रे है ज़ेहन की नब्ज़ो से होकर
तेरे ख्वाब रुके है पलको की आलो पे आकर
उन आलो का उन नब्ज़ो का हर वजूद मिटा दू
के सिसकती मेरी ज़मी धधकता आस्मान ना रहे
धुआ धुआ होता है जहान तेरा ज़िक्र आते ही
नशा नशा बहता है रगो मे तेरा नाम आते ही
ज़िक्र तेरा नाम तेरा हटा दू यादो की जेल से
क़ैद मेरे ज़ेहन मे फिर तेरा कोई निशान ना रहे
बरस जा मेरी जलती ज़मी पर बनके ज़रा शबनम
के दिल मेरा फिर यू पत्थर सा बेजान ना रहे
यू भी मदहोश हू मगर उसे कोई रास्ता दे दे
के मेरी बेखुदी भटकती रूह जैसे बदगुमान ना रहे
Tuesday, September 8, 2009
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment