Tuesday, September 8, 2009

आओ फिर कोइ नज़्म कहे

आओ फिर कोइ नज़्म कहे
फ़िर किसी दर्द को सहलाके सुजा ले आंखे
फ़िर किसी दुखती हुई रग़ से छुपा ले नश्तर
फ़िर किसी भूली हुई राह पर मुडकर एक बार
फ़िर किसी हमनाम को आवाज़े दिया करे ...
è Gulzar

Extended :

फ़िर किसी टीस को ज़िन्दा किया जाये
फ़िर किसी ज़ख्म को हरा किया जाये
फ़िर ख्वाबो पर पडे पर्दो को हटाये ज़रा
फ़िर परिन्दो को आज़ाद किया जाये

फ़िर नाखून चबाते जज़्बात जने कोई
फ़िर जलाये ज़रा ज़रा लहू अपना
फ़िर किसी खयाल की बाहो मै दिन ढले
फ़िर ग़लाये कतरा कतरा शब ज़रा

फिर किसी आगाज़ का दामन थाम चले
फ़िर किसी अंजाम को थोडा सहै कोई
आओ फ़िर से एक नज़्म कहै कोई

==> प्रणव अभ्यंकर

No comments: